एसडीएम ने शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा
मानसा , हाकमवाला,-सियाचिन ग्लेशियर में भारी हिमपात के कारण ड्यूटी पर शहीद हुए जिले के हकीम वाला गाँव का निवासी, भारतीय फ़ौज के सिपाही श्री प्रभजीत सिंह नमित पाठ के भोग और अंतिम अरदास के अवसर पर, विभिन्न हस्तियों और ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सरबजीत कौर ने पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को एक्स ग्रेशिआ मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
शहीद के माता-पिता के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए, एसडीएम श्रीमती सरबजीत कौर ने कहा कि शहीद का परिवार सरकार का परिवार है और परिवार को सरकार द्वारा भविष्य में भी हर संभव मदद दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहीद प्रभजीत सिंह ने इतनी कम उम्र में ही देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश का नाम रोशन कर दिया, जिसने सभी को गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय है कि शहीद सैनिक प्रभजीत सिंह लगभग तीन साल पहले भारतीय सेना की 21 वीं पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, एसडीएम ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार के लिए 50 लाख की एक्स ग्रेसिया ग्रांट और परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था जिसे पूरा करने की करवाई चल रही है। उन्होंने शहीद के पिता जगमेल सिंह को पांच लाख की राशि का चेक सौंपा।
गांव हाकम वाला के लोगों ने एस डी एम् को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर उप मंडल मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बोहा क्षेत्र के लोगों ने शहीद परबजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बोहा क्षेत्र में शहीद परबजीत सिंह के नाम पर एक बड़ा शैक्षणिक संस्थान और एक बड़ा स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की मांग की और उन्होंने ने पंजाब सरकार से यह शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान, विधायक बुढलाडा श्री बुध राम, एसपी हैड क्वार्टर श्री सतनाम सिंह, जिला सैन्य सुरक्षा विभाग के श्री हरजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, 21 पंजाब रेजिमेंट के अधिकारी, बोहा एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगदेव सिंह, समाज सेवा पुलिस अधिकारी बलवंत सिंह भीखी, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स पंजाब के अध्यक्ष धन्ना मल्ल गोयल, डॉ.सुखपाल सिंह और राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शहीद के परिवार के सदस्य और लोग अंतिम अरदास में शामिल हुए।
वेब साइट पर समाचार, विज्ञापन और अन्य सामग्री
प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें,



