एडीसी अमरप्रीत संधू ने कोविड आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया

 * कोविड आइसोलेशन वार्ड के प्रवेश द्वार पर  सहायता डेस्क स्थापित
* सिविल अस्पताल में प्रशासन द्वारा आब्जर्वर तैनात , शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की जाएंगी




मानसा , 9 मई-कोरोना वायरस के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रतिदिन डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करते हैं। सिविल अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में कोविड पॉजिटिव रोगियों की शीघ्र स्वस्थता के लिए हर तरह से बेहतर व्यवस्था की गई है।
डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिन्दर पाल के निर्देशन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू ने सिविल अस्पताल में कोविड आइसोलेशन वार्ड का औचक निरिक्षण किया।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और यह लोगों का भी नैतिक कर्तव्य है कि वे सरकारी निर्देशों की अवहेलना न करें।उन्होंने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था, कोरोना पॉजिटिव रोगियों को प्रदान किए जा रहे भोजन और उपचार पर विस्तृत जानकारी ली। 

वार्ड में दो एलईडी स्थापित पूरे दिन चलते हैं धार्मिक कार्यक्रम

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में दो एलईडी लगाए गए हैं, जहां दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण चल रहा है , जिससे यहां इलाज करवा रहे लोगों को आध्यात्मिक शक्ति मिलेगी और समय भी अच्छा बतीत होगा।

पॉजिटिव मरीजों के साथ बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं पर फीडबैक ली

एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन कोरोना पॉजिटिव  रोगियों की सुचारू देखभाल और जल्दी सेहतयाबी के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशाशन के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी नागरिकों को भी सहयोग देना चाहिए।



उन्होंने कहा कि कोविड आइसोलेशन वार्ड में केवल उन रोगियों को भर्ती किया गया है, जिनका स्वास्थ्य घरेलू एकांतवास में अधिक बिगड़ने की संभावना है और चिकित्सा कर्मचारियों की देखरेख में इन रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना होती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वार्ड के प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहां अधिकारी खुद कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क करते हैं और ऑक्सीजन, बिस्तर की उपलब्धता, घर में आइसोलेशन , नमूनाकरण, टीकाकरण आदि उचित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

जिला प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल में एक आब्जर्वर तैनात

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल में एक आब्जर्वर भी तैनात किया गया है और इस संबंध में आने वाली समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया जाता है ताकि उचित समाधान जल्द से जल्द मिल सके। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में इलाज कर रहे पॉजिटिव रोगियों के लिए आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन उपलब्ध है।

वेब साइट पर समाचारविज्ञापन और अन्य सामग्री
प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें
,
विशेष संवाददाता संतोख सिंह सागर,
मोब: 98726-87380

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad