पंजाब सरकार द्वारा मानसा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए
5 करोड़ की ग्रांट जारी : विधायक मानशाहिया
* विधायक ने डिप्टी कमिश्नर से की विकास कार्यों पर चर्चा
मानसा, 21 अक्टूबर (संतोख सिंह सागर)-पंजाब सरकार ने विधानसभा क्षेत्र मानसा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में और अधिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है । यह खुलासा विधायक श्री नाज़र सिंह मानशाहिया ने जिला प्रशासनिक परिसर में डिप्टी कमिश्नर श्री महिंदरपाल से क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए किया ।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मानसा हल्के में चौतरफा सुधारों को सुनिश्चित किया जा रहा है और क्षेत्र की जनता की आवश्यकता के अनुरूप किये जाने वाले लंबित विकास कार्यों की सूची तैयार कर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और कुछ दिनों में ही विकास कार्यों की गति तेज हो जाएगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में धर्मशालाओं, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों और कुछ अन्य परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई है और जारी ग्रांट के साथ इन विकास परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जनहित में विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। डिप्टी कमिश्नर श्री महिंदरपाल ने कहा कि गांवों और शहरों में आवश्यक विकास कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों और नोडल विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री नवनीत जोशी भी उपस्थित थे।
वेबसाइट पर और खबरें देखने के लिए
कृपया यहां क्लिक करें:- Click here
समाचार, विज्ञापनों के लिए कृपया संपर्क करें,
आपके अपने पत्रकार संतोख सिंह सागर
संपर्क नंबर:- 98726-87380