पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस-डिप्टी कमिश्नर

डीसी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को जारी किए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल बचत भवन मानसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए

मानसा22 जुलाई(संतोख सिंह सागर)-जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस को विशेष अवसर के रूप में जोशो खरोश के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है 

इस संबंध में बचत भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री महिंदरपाल ने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए और सरकार से कोविड के संबंध में प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे

बैठक के दौरान उन्होंने प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग सजावटी गेट तैयार करने, स्कूली बच्चों और आम लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने, जिले के विभिन्न स्थानों पर सजावट, परेड की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित विभिन्न विभागों की ड्यूटी लगाई। 

उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों को समारोह के मद्देनजर मानसा शहर के साथ-साथ नेहरू कॉलेज स्टेडियम और उसके आसपास की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय दिवस है जिसे पूरे जोश के साथ मनाया जाना चाहिए और रिहर्सल में इसकी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से व्यवस्था की जानी चाहिए

बैठक में एडीसी विकास अमरप्रीत कौर संधू, एसडीएम शिखा भगत, सहायक आयुक्त जे एस जस्सल, एस पी सतनाम सिंह और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

हमारी वेबसाइट पर
अधिक समाचार देखने के लिए
कृपया क्लिक करें
Click here:-webnews24.link
Journalist Santokh Singh Sagar,
Mob: 98726-87380

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad