एसडीएम बुढलाडा ने चांदपुरा बांध और उसके पास घग्गर की स्थिति का जायज़ा लिया

 एस डी एम कम्प्लेक्स बुढलाडा में हेल्पलाइन नंबर 01652-253482 स्थापित



चांदपुरा/बुढलाडा/मनसा, 23 जुलाई(संतोख सिंह सागर)- पहाड़ी इलाकों और पंजाब में इन दिनों हो रही भारी बारिश के चलते मानसा जिले में घग्गर नदी समेत तमाम बरसाती नालों  के जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल के निर्देशन में सभी सब डिवीज़न मजिस्ट्रेट  अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं और वर्तमान स्थिति का जायजा ले रहें हैं



आज एस डी एम् बुढलाडा श्री हरप्रीत सिंह ने चंदपुरा बाँध और आस पास के क्षेत्रों का दौरा कर घग्गर नदी में पानी के स्तर का जायज़ा लिया। उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों से भी बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि वर्तमान में चांदपुरा के घग्गर में जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 8 फीट नीचे चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी बारिश होने पर भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है 

उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय बुढलाडा में एक विशेष बाढ़ हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया गया है जहां कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और घग्गर या बुढलाडा उपमंडल के किसी भी स्थान में जल स्तर बढ़ने के संबंध में यदि कोई समस्या आती है तो हेल्प लाइन पे सूचना हासिल होने पर तत्काल समाधान के लिए मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस विशेष हेल्पलाइन का नंबर 01652-253482 है और जरूरत पड़ने पर कोई भी नागरिक इस हेल्पलाइन पर अपनी जानकारी दर्ज करा सकता है
एसडीएम ने अपने दौरे के दौरान चांदपुरा हेडवर्क्स स्थित घग्गर में पानी की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान कुछ स्थानों पर पानी में रुकावट डालनी वाली जलबूटी का मामला सामने आने पर एसडीओ ड्रेनेज को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और जलबूटी को हटा दिया गया. इसके बाद एसडीएम ने चांदपुरा बांध का एक छोर से दूसरे छोर तक निरीक्षण कर तत्काल एक-दो उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी भरने का निर्देश दिया।


 

उन्होंने संबंधित एसएचओ को चांदपुरा और आसपास के अन्य गांवों में ग्राम पंचायतों, युवा मंडलों और गैर सरकारी संगठनों के साथ पहले से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी संभावित स्थिति में एक-दूसरे की सेवाओं का लाभ उठाया जा सके. एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुलरिआ का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध दवाओं के स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
हमारी वेबसाइट पर
अधिक समाचार देखने के लिए
कृपया क्लिक करें
Click here:-webnews24.link
Journalist Santokh Singh Sagar,
Mob: 98726-87380

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad