एडिशनल डिप्टी कमिश्नर द्वारा बैंकों की वार्षिक ऋण योजना रिलीज़
मानसा , 29 जून(संतोख सिंह सागर)- जिला लीड बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गई 2021-22 ऋण यो जना का विमोचन एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू द्वारा किया गया।जिन योजनाओं के लिए यह ऋण योजना तैयार की गई है उन्हें निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने जिला लीड बैंक मैनेजर से इस ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि जिन योजनाओं के लिए यह ऋण योजना तैयार की गई है उन्हें निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए।इस वर्ष कृषि क्षेत्र के लिए 4871 करोड़ रुपये का लक्ष्य
बैठक के दौरान जिला लीड बैंक मैनेजर कमल कुमार गर्ग ने कहा कि इस ऋण योजना के तहत इस वर्ष कृषि क्षेत्र के लिए 4871 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लिए 5845 करोड़ रुपये और गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 140 करोड़ रुपये का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 5985 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लिए 5845 करोड़ रुपये और गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 140 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक 4871 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है जो कुल योजना का 81 प्रतिशत है.
इस अवसर पर ए.जी.एम. नाबार्ड श्री अमित गर्ग, निदेशक आर. सेती राजविंदर सिंह के साथ पीएसएलआरएम के अधिकारी मौजूद थे।
हमारी वेबसाइट पर समाचार,
विज्ञापन और अन्य सामग्री
प्रकाशित करने के लिए हमसे संपर्क करें,
Click here:- webnews24.link
Journalist Santokh Singh Sagar,
Mob: 98726-87380
