एमए में पढ़ाई जाती हैं 12वीं कक्षा पास शूमेकर, दुआरका भारती की लिखी कविताएं ।

व्यक्ति चाहे कितना भी छोटा या बड़ा कार्य क्यों न करे, उनकी क्षमता की स्मृति बोलती ही है

             श्री द्वारका भारती अपनी दुकान में काम करते हुए

दुआरका भारती की लिखी कविताएं एमए में पढ़ाई जाती हैं, 


मानसा, BOHA, 17 मई(संतोख सिंह सागर)- सबका अपना दिमाग, अपना तर्क और अपना-अपना दर्शन होता है 

व्यक्ति चाहे अमीर या  गरीब हो,  कितना भी छोटा या बड़ा कार्य क्यों न करे, लेकिन उनकी क्षमता की स्मृति बोलती ही है और 

इंसान अपनी कला का लोहा लोगों को मनमाने के लिए मजबूर करता ही है।

ऐसा ही एक इंसान होशियारपुर टांडा रोड के मोहल्ला सुभाष नगर के निवासी दुआरका भारती (75) जी हैजो खुद सिर्फ 12वीं पास है और उनके द्वारा लिखी गई कविता एकलव्य इग्नू में एमए के छात्रों को पढ़ाई जाती है
वे घर चलाने के लिए मोची का काम करते हैं।

मन की शांति के लिए  करते हैं साहित्य का निर्माण

दुआरका भारती जी मन की शांति के लिए साहित्य का निर्माण करते हैं।

हालांकि वे 12वीं कक्षा पास हैं, लेकिन दुआरका भारती की लिखी कविताएं एमए में पढ़ाई जाती हैं,
साहित्य की समझ के कारण उन्हें विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। 

उन्हें जीवन में कई सम्मान मिले।
उन्होंने कई भाषाओं में लेखकों की साहित्यिक पुस्तकों का अनुवाद किया है।

पंजाब यूनीवरसिटी में छात्र उनके उपन्यास मोची पर कर रहे हैं पीएच.डी.

दुआरका भारती की कविता एकलव्य इग्नू में एमए के छात्रों को पढ़ाई जाती है जबकि पंजाब यूनीवरसिटी में 2 छात्र उनके उपन्यास मोची पर पीएच.डी.कर रहे हैं। 
12वीं पास व्यक्ति के लिए यह कितना सौभाग्य की बात होगी के उसका लिखित साहित्य यूनीवरसिटी में पढ़ाया जाता है। यह उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है।

जिस काम से आपका भरण-पोषण होता हैउसे करने में आपको शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।

श्री द्वारका भारती बड़े गर्व के साथ कहते हैं कि जिस काम से आपका भरण-पोषण होता है, उसे करने में आपको शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।
श्री द्वारका भारती अपनी दुकान पर काम कर रहे हैं।


हमारी वेबसाइट पर समाचार,
विज्ञापन और अन्य सामग्री
प्रकाशित करने के लिए हमसे संपर्क करें,
Journalist Santokh Singh Sagar,

Mob: 98726-87380

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad