कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिकों से टीकाकरण करवाने की अपील

कोरोना  के प्रसार को रोकने के लिए डी.सी ने लोगों के आंदोलन के रूप में अभियान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया



मानसा , 17 अप्रैल: जिले में कोरोना  महामारी के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए, डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल ने कहा कि केवल लोगों की सक्रिय भागीदारी से इस बढ़ती दर को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पूरे विश्व में एक भयानक मोड़ ले रही है और स्वास्थ्य सलाह का पालन करने के साथ साथ, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को स्वेच्छा से आगे आना चाहिए और अपने स्वयं के स्वास्थ्य और दूसरों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए।
श्री मोहिंदर पाल ने सिविल सर्जन और सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से बचत भवन में एक मीटिंग के दौरान जिला मानसा के देहाती और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सब डिवीज़न में एसडीएम के साथ तालमेल रखते हुए सभी वर्गों के प्रतिनिधि, चाहे वे दुकानदार हों, एमसी हों, राजनीतिक या धार्मिक नेता हों, सरपंच, समिति या जिला परिषद के पदाधिकारी हों, एकजुट हों।

उन्होंने कहा कि लोगों के एक सांझे आंदोलन की तरह टीकाकरण और सैंपल लेने को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाये जाने की जरूरत है ।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह एक संयुक्त अभियान है जिसमें किसी को भी बिना किसी भेदभाव के भाग लेना चाहिए क्योंकि कोरोना के कारण कीमती जीवन खोने का लगातार डर बना रहता है इस लिए मानवता की भलाई के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता समय की जरूरत है जिस मे सभी को सहयोग करना चाहिए
                                

श्री मोहिंदर पाल ने कहा कि अप्रैल महीने के भीतर अधिक से अधिक नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए ग्रामीण और शहरी स्तर पर रोजाना से 10 विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। 
बैठक में शामिल अन्य लोगों में प्रमुख रूप से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सुखप्रीत सिंह सिद्धूएस डी एम बुढलाडा श्री सागर सेतियाएसडीएम सरदूलगढ़ श्रीमती सरबजीत कौरसिविल सर्जन डा. सुखविंदर सिंहजिला विकास और पंचायत अधिकारी श्री नवनीत जोशी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Journalist Santokh Singh Sagar,
Mob: 98726-87380


             
                            


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad